कोंढवा में भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, चालक हिरासत में
हवेली : पुणे के कोंढवा स्थित क्लाउड 9, आनंदवन परिसर में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में कोंढवा निवासी 18 वर्षीय आरिज शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में चिंता और दुख का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा एक टैंकर और डंपर की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और उसे कालेपाडल पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।इस संबंध में जानकारी कालेपाडल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पीआई माणसिंग पाटिल द्वारा दी गई है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी

No Previous Comments found.