वाकडी के ग्रामीणों की ओर से नीलिमा वसंतराव मेश्राम का अभिनंदन
गढ़चिरौली : जिला केंद्रीय सहकारी बैंक गढ़चिरौली की निदेशक श्रीमती नीलिमा वसंतराव मेश्राम (महाजन) मोहगांव वाकडी को महिला आरक्षित समूह से कुरखेड़ा तालुका की पहली महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है । हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नीलिमा का शाल, श्रीफल देकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर वसंतरावजी मेश्राम (महाजन) विनायक मेश्राम मोनेश मेश्राम, उल्हास महाजन डॉ., ज्ञानेश्वर कागड़े, खेमराज धोडाने, विनायक नट, तुकारामजी पुरम, राहुल शेंडे, ओमप्रकाश मेश्राम, प्रदीप धोंडाने, पराग महाजन, गंगाधर शेंडे, पुरूषोत्तम बावनकर उपस्थित थे। निदेशक पद पर नियुक्ति की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से और उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर


No Previous Comments found.