आवारा कुत्ते ने बच्ची को घसीटा

कुर्डुवाडी सोलापुर : कुर्डुवाडी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक दर्दनाक घटना में एक कुत्ते ने करीब 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया और उसे लगभग 10 फीट तक घसीटकर ले गया। इसके अलावा 11 साल की दूसरी बच्ची को भी कुत्ते ने काट लिया।

दोनों घायल बच्चियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है।

 जानकारी के अनुसार, कुर्डुवाडी रेलवे जंक्शन क्षेत्र में हर सप्ताह लगभग 10 से 12 कुत्ते काटने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.