गौवंश की तस्करी पुलिस ने पकड़ी, 3 लाख का माल जप्त, आरोपी फरार
गढ़चिरौली : जिले के पुराड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मालेवाड़ा सहायता केंद्र की सीमा में पुलिस ने बीती रात अवैध गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक बोलेरो पिकअप सहित लगभग 3 लाख 16 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है।
गोपनीय सूचना के आधार पर, कातलवाड़ा से धनेगांव की ओर एक पिकअप वाहन (क्रमांक MP-04-ZQ-6809) में अवैध रूप से गोवंश की तस्करी की जाने की सूचना विभाग को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर मालेवाड़ा पुलिस ने धनेगांव इलाके में जाल बिछाया। संदिग्ध वाहन को आते देख पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें क्रूरतापूर्वक भरे हुए 10 से अधिक गौवंश दिखाई दिए.
इन पशुओं की कुल कीमत लगभग 66,000 रुपये है और जब्त की गई महिंद्रा बोलेरो पिकअप की कीमत 2,50,000 रुपये है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 3,16,000 रुपये का माल कब्जे में लिया है।
इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण (संशोधन) अधिनियम 1995 की धारा 5(अ), 9 और 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई पुराड़ा पुलिस स्टेशन के थानेदार और मालेवाड़ा सहायता केंद्र के प्रभारी अधिकारी आकाश बी. नायकवाड़ी एवं उनकी टीम द्वारा की गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
रिपोर्टर
रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर


No Previous Comments found.