गडचिरोली जिला प्रभारी नियुक्ति पर डॉ. परिणय फुके का सत्कार
कुरखेड़ा : महाराष्ट्र शासन के पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव डॉ. परिणय फुके को भारतीय जनता पार्टी का गडचिरोली जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है नियुक्ति के पश्चात् प्रथम कुरखेड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी तालुका कुरखेड़ा की ओर से उनका अभिनन्दन किया गया तालुका अध्यक्ष व पूर्व पंचायत समिति सदस्य चांगदेव फाये के हाथों शाल और श्रीफल (नारियल) देकर उनका सत्कार किया गया। साथ ही उनके आगामी भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर डॉ. देवराव होली: प्रदेशाध्यक्ष भाजपा आदिवासी मोर्चा,
कृष्णाजी गजबे पूर्व विधायक आरमोरी विधानसभा क्षेत्र,
किशन नागदेवे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष,बाळाभाऊ अंजनकर भाजपा संगठन मंत्री भंडारा-गोंदिया,
मोतीराम कुकरेजा,राजेश जेठानी जिला उपाध्यक्षभाजपा,नरेश विठ्ठलानी उपाध्यक्ष नगर परिषद,
आकाश अग्रवालजिलाध्यक्ष भाजपा व्यापारी मोर्चा,सचिन वानखेड़े भाजपा नेता,
विनोद नागपुरकर तालुका महामंत्री, भाजपा,मोनेश मेश्राम निदेशक कृषि उपज मंडी समिति अतुल झोडे: नगरसेवक कुरखेड़ा नगर पंचायत के
अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रुपेन्द्रसिंह सेंगर


No Previous Comments found.