कन्हारटोला में उत्साह के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
कुरखेड़ा : कन्हारटोला के ग्रामीणों की ओर से मारुति मूर्ति एवं शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा तथा कलशारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस धार्मिक समारोह के अवसर पर गांव में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में आरमोरी के पूर्व विधायक कृष्णाजी गजबे, भाजपा तालुका अध्यक्ष चांगदेव फाये भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत नागीलवार, भाजपा आदिवासी अघाड़ी तालुका अध्यक्ष रमेश पुराम, नंदकिशोर दोनाडकर, तेजरामजी बाळबुद्धे, नितिन कुथे, दत्तूजी करमकार, जाईबाई दोनाडकर, मुकुंदाजी अत्तरगडे, सदारामजी होली, सुकलालजी दूधकुवर, पुसाऊजी बेलवाती, नारद फुलकवर, उमाजी करमकार, दिनकर कोराम महाराज, ज्वाताप्रसाद सांगसुरवार, घनश्याम साफा, अनवारी करिवार, सुरेश दूधकुवर, लताबाई करमकार, गजरीबाई दूधकुवर, अनीता दूधकुवर, देवतिनबाई साफा, नीता पुळो, सैजाताई हलामी, संगीता दूधकुवर, सलेंद्री सांगसुरवार, रमलो कारिपाल, सय्याम सर, बाबूरावजी दूधकुवर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कृष्णाजी गजबे और चांगदेव फाये ने उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया।
समारोह के दौरान पूर्व विधायक कृष्णाजी गजबे, भारतीय जनता पार्टी के तालुका अध्यक्ष चांगदेव फाये और नंदकिशोर दोनाडकर दंपत्ति का शाल व श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वासुदेव पुळो ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने विशेष परिश्रम किया।
इस धार्मिक उत्सव के कारण संपूर्ण गांव में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर : रूपेंद्रसिंह सेंगर


No Previous Comments found.