गडचिरोली दौरे पर सहपालक मंत्री आशिष जयस्वाल, विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा

गडचिरोली : महाराष्ट्र सरकार के वित्त, नियोजन, कृषि, राहत एवं पुनर्वास, विधि एवं न्याय तथा श्रम राज्यमंत्री एवं जिले के सहपालक मंत्री एड. Ashish Jaiswal 29 अप्रैल से 1 मई 2026 तक गडचिरोली जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित शासकीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दौरे के पहले दिन बुधवार (29 अप्रैल) को वे देसाईगंज (वडसा) पहुंचेंगे, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पदस्पर्शभूमि (दीक्षाभूमि) में बैरिस्टर राजाभाऊ खोब्रागडे की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि में गडचिरोली पहुंचकर शासकीय विश्रामगृह में विश्राम करेंगे।
गुरुवार (30 अप्रैल) को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, गडचिरोली में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। बैठक के बाद वे विश्रामगृह में ठहरेंगे।
शुक्रवार (1 मई) को महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस क्रीड़ांगण, गडचिरोली में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में वे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात आरमोरी तहसील के मेढ़ा, आमिर्झा और इंजेवारी गांवों में क्रमशः प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, पशु चिकित्सालय तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दोपहर 11:45 बजे आरमोरी विश्रामगृह में अल्प विश्राम के बाद वे आगे के दौरे के लिए रामटेक की ओर प्रस्थान करेंगे।
इस दौरे के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.