चिंचगाव के माइलस्टोन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, गणित विषय में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

कुर्दूवाडी ,सोलापुर : चिंचगाव स्थित माइलस्टोन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गणित विषय में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल 44 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आर्यन पारे, मयुरी परबंत और योगीराज गोफणे ने 98 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं संस्कार जगताप ने 97 अंक प्राप्त किए। संग्राम माने, समर्थ काशीद और दीक्षा अनभुले ने 95 अंक प्राप्त कर सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाया।

इसके अलावा श्रेया जगताप और प्रज्वल जगताप ने 94 अंक, सागर देवकुळे, प्रतीक्षा गोफणे और कुणाल जगताप ने 93 अंक प्राप्त किए। प्रणिता अनभुले और स्वप्नाली गांधले ने 92 अंक, जबकि भक्त चव्हाण और तनुजा गुंड ने 91 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन तथा मार्गदर्शक शिक्षक गोविंद डाईफोडे सर ने सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की इस सफलता पर पालकों और ग्रामवासियों ने भी विद्यार्थियों तथा ज्योति  काले , चंद्रकांत काले  निवृत्त लोको पायलट ,  आर्थिक सलाहगार प्रभव काले  तथा  शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.