गर्भवती ब्यूटीशियन की हत्या का खुलासा, पैसे के विवाद में कैब चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र \ हवेली : मुंढवा के केशवनगर स्थित कचरा डिपो रोड के पास एक ब्यूटीशियन युवती की गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपराध शाखा और मुंढवा पुलिस ने एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है। गर्भवती ब्यूटीशियन युवती द्वारा पैसों की मांग किए जाने पर आरोपी कैब चालक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी का नाम गोरखनाथ देवराम शिंदे (उम्र 42, निवासी वीडी कामगार वसाहत, चंदननगर) है। मृत युवती का नाम आफरीन सलीम पठाण (उम्र 29, निवासी वडगांव शेरी) बताया गया है।

केशवनगर कचरा डिपो के पास सड़क किनारे बुधवार देर रात एक युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुंढवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस के सामने जांच की चुनौती थी। हालांकि तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टर :  यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.