मुंब्रा में 33 वर्षीय महिला ने इमारत से कूदकर दी जान
ठाणे/मुंब्रा : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 33 वर्षीय महिला ने कथित रूप से इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान शर्मिन फैजल नाखवा (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मुंबई–पुणे रोड स्थित एक रिहायशी इमारत में रहती थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार (13 मई 2026) सुबह करीब 11:15 बजे, महिला ने अपने पिता शब्बीर डिंगा के फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी। यह घटना मुंबई–पुणे रोड के पास स्थित इलाके में हुई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर : साबीर शेख

No Previous Comments found.