ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सिरोंचा केमिस्ट एसोसिएशन आक्रामक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 गडचिरोली : सिरोंचा में अवैध ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह आंदोलन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा 20 मई को देशव्यापी मेडिकल बंद के आह्वान के समर्थन में किया गया।

केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से हो रही दवा बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं की उपलब्धता, फर्जी प्रिस्क्रिप्शन, एंटीबायोटिक दवाओं का अनियंत्रित उपयोग तथा नकली दवाओं की बिक्री जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इससे मरीजों और फार्मासिस्टों के बीच प्रत्यक्ष संवाद भी समाप्त होता जा रहा है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
एसोसिएशन का आरोप है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी छूट और अवास्तविक ऑफर देकर छोटे मेडिकल व्यवसायियों को आर्थिक संकट में धकेल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है।
तहसीलदार सिदाम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए संबंधित मांगों को वरिष्ठ स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संदीप राचर्लावार, संजय जैनवार, अजय आकुला, महेश गंजीवार, उपेंद्र येरकरी, विनय भिमकरी, डॉ. रमेश के. दुर्गम, महेश चकिनारपवार, सतीश रंगुवार, नंदकिशोर गरपल्लीवार, मुरली जिडेला, वासु श्रीनिवास वेलदंडी, रवि भैरी तथा सचिन आंकेसा सहित कई पदाधिकारी एवं दवा विक्रेता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.