विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक चुनाव - 2026
गड़चिरौली : वर्धा–चंद्रपुर–गड़चिरौली विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए विषयवार नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आज (21 मई) निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा चंद्रपुर जिलाधिकारी वसुमना पंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में चंद्रपुर के अपर जिलाधिकारी डॉ. नितीन व्यवहारे, निवासी उपजिलाधिकारी दगडू कुंभार, उपविभागीय अधिकारी विशालकुमार मेश्राम, उपजिलाधिकारी (निर्वाचन) संजीव देशमुख, शुभम दांडेकर, अतुल जटाळे, जिला आपूर्ति अधिकारी राहुल बहादूरकर सहित गड़चिरौली के निवासी उपजिलाधिकारी आशिष वानखेडे तथा वर्धा के निवासी उपजिलाधिकारी संजीव जाधवर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी वसुमना पंत ने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। तीनों जिलों के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय अथवा तहसील कार्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके अनुसार वहां सीसीटीवी, वेबकास्टिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्य हेतु आवश्यक मानव संसाधन की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही सटीक मतदाता सूची तैयार करने को प्राथमिकता देते हुए नामों के क्रम के अनुसार मतदाता सूची शीघ्र चंद्रपुर भेजने के निर्देश भी दिए।
रिपोर्टर : संजय यमसलवार


No Previous Comments found.