3 महीने से फरार शातिर आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, श्रीगोंदा पुलिस की बड़ी सफलता

अहिल्यानगर : श्रीगोंदा पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सुभाष कोंडीबा चौधरी, निवासी चौधरी मळा, काष्टी (ता. श्रीगोंदा), पुलिस की गिरफ्त से लगातार बचता आ रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को श्रीगोंदा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत जानलेवा हमला करने और घातक हथियार का इस्तेमाल कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने श्रीगोंदा, काष्टी, दौंड, यवत, बारामती, पाटस, पुणे और कोल्हापुर सहित कई क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर उसकी तलाश की, लेकिन आरोपी लगातार स्थान बदलता रहा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव कलुबर्मे के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे को एक गुप्त मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी सुभाष चौधरी को शातिराना तरीके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी को श्रीगोंदा पुलिस स्टेशन लाया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मनोहर खिळदकर कर रहे हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक संजय वाघमारे, पुलिस कॉन्स्टेबल संदीप राऊत, वैजीनाथ कुटे, रविंद्र पाचारणे तथा चालक पुलिस कॉन्स्टेबल बबन साळवे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.