जख्मी युवक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे विधायक धर्मरावबाबा आत्राम, परिवार को बंधाया हौसला

गढ़चिरोली : जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले अहेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मरावबाबा आत्राम ने दुर्घटना में घायल हुए वैभव पांढरे से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। विधायक आत्राम ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान उन्होंने वैभव पांढरे के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
विधायक आत्राम ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में सहभागी होना उनका कर्तव्य है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही ताकि घायल युवक जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौट सके।
विधायक की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानना और परिवार को मानसिक संबल देना एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की पहचान है।
वैभव पांढरे की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। विधायक धर्मरावबाबा आत्राम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रिपोर्टर : चंद्रशेखर पुलगम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.