कल्याण में देर रात फायरिंग; पत्रकार के बेटे पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

मुंबई :  कल्याण शहर के खडगोलवली इलाके के आत्माराम नगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार अशोक वर्मा के बेटे राहुल वर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में राहुल वर्मा को कमर के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल राहुल वर्मा का इलाज शिवनेरी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और संभावित साजिश की गहराई से जांच कर रही है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। 

रिपोर्टर :  साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.