राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र टीम का शानदार प्रदर्शन
डोंबिवली: इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में महाराष्ट्र टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए लगातार 12वें वर्ष अपराजित रहने का गौरवशाली रिकॉर्ड कायम रखा। महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डोंबिवली-पलावा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे ठाणे जिला अध्यक्ष डॉ. शुभम मिश्रा का प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके नेतृत्व में टीम महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में अविका जैन ने स्वर्ण पदक, विराज सुभेदार ने रजत पदक तथा तरुषी सिजित ने रजत पदक जीता। वहीं साश्वत मोदी, अभा दरेकर, अवनी केडिया और अद्विक माझिला ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष Ravindra Chavan ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर महाराष्ट्र टीम ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना वर्चस्व कायम रखा है। इस सफलता ने महाराष्ट्र की गौरवशाली खेल परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
रिपोर्टर : दिपक मोरे
No Previous Comments found.