कोंढवा के इस्कॉन मंदिर के बाहर दानपेटियां चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
पुणे : कोंढवा बुद्रुक स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से एकत्रित नकदी और दो फाइबर की पारदर्शी दानपेटियों को अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। ये दानपेटियां 'फूड फॉर लाइफ' संस्था द्वारा किए जाने वाले निःशुल्क प्रसाद वितरण काउंटर पर रखी गई थीं।
इस संबंध में कोंढवा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। यह घटना 30 मई की रात 11:00 बजे से 31 मई 2026 की सुबह 6:00 बजे के बीच घटी।
इस मामले में सत्यप्रिया दास उर्फ संतोष हनमंत जवळगे (उम्र 48 वर्ष, निवासी टिळेकर नगर, सुरभी कुंज, कोंढवा बुद्रुक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी
No Previous Comments found.