सिया-चेतन ने गुप्त शादी के बाद रची हत्या की साजिश, जांच में सनसनीखेज खुलासा

महाराष्ट्र \ हवेली : व्यवसायी केतन अग्रवाल की लोहे की रॉड से की गई हत्या ने पूरे पुणे को झकझोर दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लेकर जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने चार महीने पहले गुप्त रूप से शादी की थी। वहीं, केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने के लिए उन्होंने क्राइम वेब सीरीज़ और पॉडकास्ट का सहारा लिया था।

जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, सिया और चेतन ने भारत में हुए विभिन्न अपराधों का गहराई से अध्ययन किया था। उन्हें यह अंदेशा था कि हथियार का इस्तेमाल करने पर पुलिस को अहम सबूत मिल सकते हैं, इसलिए उन्होंने बिना हथियार के हत्या करने का तरीका चुना।

जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को सिया ने केतन अग्रवाल को लोहे की रॉड से मारने का प्रयास किया था, लेकिन उसके घबरा जाने के कारण वह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद उसने चेतन को बुलाया और 18 जून को दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल को खाई (दरी) में धक्का देकर हत्या को अंजाम दिया।

रिपोर्टर :  यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.