पुणे के अमनोरा पार्क में बड़ी चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
महाराष्ट्र \ हवेली : शहर के हडपसर इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अमनोरा पार्क स्थित फ्यूचर टावर्स के एक फ्लैट को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय फ्लैट मालिक की शिकायत पर हडपसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि चोर फ्लैट के खुले मुख्य दरवाजे से अंदर घुसे और बेडरूम की अलमारी में रखे करीब 7 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद हडपसर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर निकलते समय मुख्य दरवाजे और सुरक्षा व्यवस्था की अच्छी तरह जांच करें, ताकि इस प्रकार की चोरी की घटनाओं से बचा जा सके।
रिपोर्टर : यश सोलंकी
No Previous Comments found.