दौंड की बेटी ने रचा इतिहास, NEET-2026 में 720 में से 710 अंक हासिल किया

महाराष्ट्र :   दौंड की बेटी ने रचा इतिहास, NEET-2026 में 720 में से 710 अंक हासिल कर महाराष्ट्र में प्रथम और देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया पुणे जिले के दौंड तालुका के खडकी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा कु. श्रावणी जयश्री कृष्णा कुदळे ने NEET-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है। श्रावणी ने 720 में से 710 अंक प्राप्त करते हुए महाराष्ट्र राज्य में प्रथम स्थान तथा अखिल भारतीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में मिली इस ऐतिहासिक सफलता से खडकी गांव, दौंड तालुका और पुणे जिले में खुशी का माहौल है। श्रावणी की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों, मार्गदर्शकों तथा ग्रामवासियों ने उनका अभिनंदन किया है।

इस सफलता का श्रेय श्रावणी ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनके निरंतर मार्गदर्शन, उत्कृष्ट संस्कार और सतत प्रोत्साहन के कारण यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी।श्रावणी कुदळे की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि से दौंड तालुका ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र का गौरव बढ़ा है।

रिपोर्टर :  प्रमोद दत्तात्रय काकडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.