पत्नी को वन विभाग के काम से लाते समय दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
मुलचेरा (गड़चिरौली) : मुलचेरा तहसील के गोमणी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोमणी निवासी उमाजी वाघूजी राजुलवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी को वन विभाग के कार्यस्थल से घर लाने के लिए अपने मोटरसाइकिल (एम एच 33 ए ए 1433) गोमणी की ओर से चिचेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक व्यक्ती कॉन्ट्रॅक्ट बेस पर महावितरण मुलचेरा में मीटर रिडींग का काम करते थे। उन्हके पश्चात पत्नी, एक लडका, एक लडकी और माँ - पिताजी ऐसा आप्त परिवार है।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण मोटरसाइकिल से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच सफौ/ चरणदास व्ही कुकुडकर कर रहे है।
रिपोर्टर : मारोती कोलावार
No Previous Comments found.