पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर चलती इलेक्ट्रिक कार में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम
महाराष्ट्र \ हवेली : पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवले ब्रिज के पास भुमकर ब्रिज पर सोमवार रात एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लगने से भीषण ट्रैफिक जाम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नरहे पुलिस स्टेशन, अग्निशमन विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई।
कार में लगी आग से आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने हाईवे पर वाहनों की गति धीमी कर दी, जिससे व्यस्त मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी
No Previous Comments found.