इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में मातोश्री पार्वतीबाई कुंभार प्राथमिक विद्यालय की शानदार सफलता

दौंड पुणे : प्रतिनिधि :शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित देशस्तरीय इंडियन टैलेंट ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में मातोश्री पार्वतीबाई कुंभार प्राथमिक विद्यालय, दौंड के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की 42,511 विद्यालयों ने भाग लिया था। इनमें मातोश्री पार्वतीबाई कुंभार प्राथमिक विद्यालय के 253 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। इनमें कक्षा दूसरी के छात्र रणजीत श्याम ठाणेदार ने राज्य में तीसरा स्थान, जबकि प्रथमेश चारुदत्त कडू ने राज्य में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय और दौंड का गौरव बढ़ाया।

इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के सचिव श्री सुभाष गणपतराव डावरे, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती कविताताई सुभाष डावरे तथा प्रधानाध्यापक श्री संभाजी शंकर थोरात ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस सफलता के पीछे परीक्षा प्रभारी श्रीमती अपर्णा संतोष गदादे एवं उनके सहयोगी शिक्षकों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए विद्यालय की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

विद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण मानी जा रही है।

रिपोर्टर :  प्रमोद दत्तात्रय काकडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.