आषाढ़ी एकादशी पर डॉ. हेडगेवार समिति की 20वीं विद्यालयीन दिंडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दौंड : आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर डॉ. हेडगेवार समिति, दौंड द्वारा आयोजित 20वीं विद्यालयीन दिंडी प्रतियोगिता इस वर्ष भी अत्यंत उत्साह, भक्ति और पारंपरिक माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शहर और परिसर के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वारकरी वेशभूषा धारण कर संत परंपरा, विठ्ठल भक्ति और भारतीय संस्कृति की आकर्षक झलक प्रस्तुत की। टाल-मृदंग, भगवा ध्वज, फुगड़ी, अभंग और "विठ्ठल-विठ्ठल" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। 24 जुलाई को शिशु वर्ग एवं कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि 25 जुलाई, आषाढ़ी एकादशी के दिन कक्षा 5 से 7 (मध्यम वर्ग) तथा कक्षा 8 से 10 (वरिष्ठ वर्ग) के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
समिति के अध्यक्ष दत्ताजी शिनोलीकर तथा उपाध्यक्ष राजेंद्र थोरात के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. समीर कुलकर्णी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के हाथों विजेता विद्यालयों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम
शिशु वर्ग :
???? प्रथम – रत्नदीप बालक मंदिर
???? द्वितीय – सिद्धेश्वर प्री-प्रायमरी
???? तृतीय – राधा किड्स
सांत्वना पुरस्कार : स्वरनाथ विद्यालय, सरस्वती बालक मंदिर, ब्लॉसम नर्सरी, शिशु विकास मंदिर।
लघु वर्ग (कक्षा 1 से 4) :
???? प्रथम – के. के. इंटरनेशनल, वायरलेस फाटा
???? द्वितीय – मातोश्री पार्वतीबाई कुंभार विद्यालय
???? तृतीय – शांताबाई ठोंबरे विद्यालय
सांत्वना पुरस्कार : ब्लॉसम स्कूल, शिशु विकास मंदिर, नवयुग शिक्षण संस्था।
मध्यम वर्ग (कक्षा 5 से 7) :
???? प्रथम – लर्न एंड प्ले स्कूल
???? द्वितीय – शिशु विकास मंदिर
???? तृतीय – मंगेश मेमोरियल
सांत्वना पुरस्कार : श्रीमती शांताबाई ठोंबरे विद्यालय, नवयुग प्राथमिक विद्यालय।
वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 8 से 10) :
???? प्रथम – संत तुकडोजी विद्यालय
???? द्वितीय – लर्न एंड प्ले स्कूल
???? तृतीय – लाजवंती गरेला हाईस्कूल
सांत्वना पुरस्कार : ब्लॉसम स्कूल।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन अशोकराव दीक्षित, जगन्नाथ मंडालकर, माधवी मंडालकर, वैशाली चौधरी, प्रतिभा कुलकर्णी, निलीमा काळे तथा सुनील पवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनंत दंडवते ने किया, जबकि शाम वाघमारे ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. हेडगेवार समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में वारकरी परंपरा, संत संस्कृति और भारतीय संस्कारों के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.