तहसीलदार कैलाशचंद्र वाघमारे ने मतदाताओ से समय पर फॉर्म भरने की अपील की
परभणी : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SiR) अभियान के तहत पालम शहर एवं तालुका में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेज़ी से जारी है। पालम तहसील में अब तक 94.71 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पहले मतदाता गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 8 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
पालम के तहसीलदार कैलाशचंद्र वाघमारे ने बताया कि 30 जून से 8 अगस्त तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद 17 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं 17 अगस्त से 16 सितंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सुनवाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
पालम तालुका में कुल 96,088 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से 91,008 मतदाताओं के गणना फॉर्म (एफ फॉर्म) भर लिए गए हैं। अभी 5,080 फॉर्म भरना शेष है। अभियान के सफल संचालन के लिए 10 सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी (एयरो), 10 पर्यवेक्षक तथा 105 बीएलओ एवं बीएलओ महायकों की नियुक्ति की गई है,
तहसीलदार कैलाशचंद्र वाघमारे और नायब तहसीलदार विनोद पवार ने पालम शहर और तालुका के सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपना सर गणना फॉर्म नहीं भरा है, वे 8 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरकर जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज रह सके।
रिपोटर : शांतीलाल शर्मा
No Previous Comments found.