स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री मॉडल हाईस्कूल अहेरी में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन

गडचिरोली :  10 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में प्राणहिता CRPF 37वीं बटालियन की ओर से सोमवार को पीएम श्री मॉडल हाईस्कूल, अहेरी में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर CRPF के अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के साथ मिलकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ गीत के इतिहास, इसकी पृष्ठभूमि तथा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, एकता और स्वाधीनता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन में सहभागिता की। CRPF जवानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध, राष्ट्रीय एकता एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के प्रति जागरूकता पैदा करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में CRPF 37वीं बटालियन के अधिकारी एवं जवान, पीएम श्री मॉडल हाईस्कूल अहेरी के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

जय हिंद!


रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.