जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे का लगातार दसवीं बार चयन; केमिस्ट संगठन के अध्यक्ष पद पर फिर जताया भरोसा!

कल्याण : महाराष्ट्र राज्य केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल के लिए शिर्डी में आयोजित आम चुनाव में जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे का लगातार दसवीं बार भारी मतों से चयन हुआ है। उनकी इस जीत से केमिस्ट संगठन में खुशी का माहौल है। वहीं, विभिन्न स्तरों से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे पर लगातार दसवीं बार विश्वास जताते हुए मतदाताओं ने उन्हें भारी समर्थन दिया। उनकी इस जीत से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चुनाव में जीत के बाद संगठन के उपाध्यक्ष रामदास भोसले और सुनील भांगले, सचिव अनिल नांदेडकर, कोषाध्यक्ष वैजनाथ जागुष्टे, सहसचिव सुनील छाडोड तथा संगठन सचिव पंकज नानवाणी ने जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे को बधाई दी।

लगातार दसवीं बार हुआ उनका चयन संगठन में उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर दवा विक्रेताओं, संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

रिपोर्टर - दिपक मोरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.