युवक की हत्या करके जला दिया गया शव को

महारास्ट्र : लाखनी तालुक के केसेलवाड़ा-गराडा शेतपरीसर के पास एक 32 वर्षीय युवक की हत्या कर शव जलाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुरमाडी/सावरी के श्रीकांत माधव हटवार (32 वर्ष), लाखनी के आनंद टेम्भुरने (40 वर्ष), वेदांत जांभुलकर और पीयूष मेश्राम (नाबालिग) ने पुरानी दुश्मनी के चलते मिलकर हत्या कर दी और शव को जला दिया।
उक्त घटना 29 मार्च 2024 को रात्रि 9 बजे के मध्य घटित हुई। मृतक का आरोपी आनंद टेम्भुरने से पुराना झगड़ा था। इसकी शिकायत लाखनी थाने में की गयी। तभी से दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे। इसी दुश्मनी के चलते आरोपी ने अपने दोस्तों को साथ लेकर मृतक की हत्या की साजिश रची और शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।
वादी सचिन हटवार की शिकायत पर लाखनी पोलास ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात के आरोपी आनंद टेंभुर्ने को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच थानेदार नरेंद्र निसवाड़े के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सोनवणे द्वारा की जा रही है।
रिपोर्टर : निश्चल येनोरकर
No Previous Comments found.