उल्हासनगर व अंबरनाथ में शिंदे की भव्य रथ यात्रा

मुंबई :  कल्याण लोकसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार डॉ. श्रीकांत शिंदे की भव्य रथ यात्रा उल्हासनगर व अंबरनाथ में निकाली गई। इस यात्रा व रैली में भाजपा, शिवसेना, राकांपा, आरपीआय व मनसे के हजारों लोग हुए शामिल हुए। उल्हासनगर शहर में राजनीतिक विरोधी रहे आयलानी. कालानी। राजवानी व ईदनानी एक साथ एक ही मंच पर शिंदे का प्रचार करते हुए देखे गए। सभी विरोधी एक ही मंच पर होने से लोगों का कहना था कि अगर यह शहर विकास हेतु एक हो तो शहर सही मायनों में बदल जाए। महायुति उम्मीदवार डॉ. श्रीकांत शिंदे की रथ यात्रा अंबरनाथ पश्चिम के वांद्रापाडा चौक, हनुमान मंदिर, कोहोजगांव चौक, चिंतामणी चौ, कालिका मंदिर से भास्कर नगर गायत्री मेडिकल तक समाप्त हुई तो वहीं अंबरनाथ पूर्व रॉयल पार्क नवरे नगर चौक से सोमेश्वर मंदिर रोड, महालक्ष्मी नगर से शिवाजी चौक तक समाप्त हुई। शिंदे ने जोर देकर कहा लोगों ने यह वोट नरेंद्र मोदी के दस साल के विकास कार्यों के लिए दिया है साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार द्वारा किये गये कार्यों की स्वीकृति है। मैं पिछले दस वर्षों में कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद के रूप में काम करने में सक्षम हूं और परिणामस्वरूप. अंबरनाथ और उल्हासनगर शहर के मतदाता आज मुझे अपना प्यार दे रहे हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि लोग 20 मई को बड़ी संख्या में मतदान करने आएंगे और मुझे भारी मतों से जिताएंगे। यह 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा। वहीं यह रथ यात्रा बुधवार की शाम को 5 बजे उल्हासनगर-4 नेताजी चौक से शुरू हुई और मुख्य बाजार होकर श्रीराम चौक व शिवाजी चौक तक निकली। इसमें सभी महायुति से जुड़े पक्ष के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। देखने वाली बात यह रही कि शहर के राजनीतिक विरोधी आयलानी, कालानी, राजवानी, ईदनानी व अन्य एक ही मंच पर शिंदे का प्रचार कर रहे थे।

रिपोर्टर : अब्दुल शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.