जिला परिषद मराठी प्राथमिक विद्यालय माटोडा में आयोजित की गई
बुलढाणा : पालक सभा की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामेश्वरभाऊ दांडगे ने की। प्रमुख अतिथि एवं मार्गदर्शक श्री नि.फ. इंगळे सर, केंद्र प्रमुख खुमगांव ने पालकों को जिला परिषद विद्यालय में चल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गाँव के विद्यार्थियों को अपने ही गाँव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ना चाहिए। विद्यालय के विकास के लिए सहयोग करने का आवाहन किया गया, जिस पर पालकों ने सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाध्यापक श्री सातपुतळे सर ने कहा कि विद्यार्थी केवल साक्षर ही न बने, बल्कि वह संस्कारित भी बने। विद्यार्थियों के शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए पालकों को अपने बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए और घर का वातावरण शैक्षणिक बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, विद्यालय की भौतिक व शैक्षणिक प्रगति में पालकों की भूमिका कैसी होनी चाहिए, इस विषय पर मार्गदर्शन किया। साथ ही पालकों की अड़चनों को जानकर उन पर मार्गदर्शन भी किया गया।
विद्यालय की सहायक शिक्षिका कु. दीपाली गेडाम ताई ने अपने ही बच्चे को माटोडा विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश दिलाया। इस अवसर पर केंद्र प्रमुख इंगळे सर ने उनका सत्कार किया। सभा में 95% पालक उपस्थित थे। सभी ने अपने बच्चों और विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय को सहयोग करने का आश्वासन दिया।कु. दीपाली गेडाम ताई ने सभा का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।
रिपोर्टर : शैलेश वाकोडे


No Previous Comments found.