नागरिकों की मौत से हाहाकार… शासक वर्ग फिर भी उत्सव में मग्न

ठाणे : नागरिकों की मौत से हाहाकार… शासक वर्ग फिर भी उत्सव में मग्न! तीन दिनों में पाँच मौतें – नेता नवरात्रि उत्सव में व्यस्त, पूर्व विधायक राजू पाटिल का तंज कल्याण-डोंबिवली शहर में महज़ तीन दिनों के भीतर पाँच नागरिकों की मौत हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दो लोगों की जान चली गई। साँप के काटने से दो लोगों की मृत्यु हुई। एक मासूम बच्चा चेंबर में गिरने से काल के गाल में समा गया। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि केडीएमसी अस्पताल में उचित इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका को स्मार्ट सिटी के रूप में प्रचारित किया जाता है, वहाँ बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह बुरा हाल है। पूर्व विधायक प्रमोद (राजू) रतन पाटिल ने आरोप लगाया कि शासक वर्ग नागरिकों की समस्याओं से मुँह मोड़कर केवल उत्सव, राजनीति और विज्ञापनों में व्यस्त है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सचमुच नेताओं को नागरिकों की जान की कीमत समझ में आती है, तो तुरंत ज़िम्मेदारी लेते हुए ठोस कदम उठाने होंगे। अन्यथा जनता लोकतंत्र के उत्सव में नेताओं को सबक सिखाना जानती है।

रिपोर्टर : दीपक मोरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.