मुस्लिम समाज की ओर से डॉ. बाबासाहब का अभिवादन
कुरखेड़ा : महामानव डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर भवन, कुरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज मंडल की ओर से भगवान गौतम बुद्ध और बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया। साथ ही, बौद्ध भाइयों को सम्मानपूर्वक नीला धार्मिक ध्वज भेंट कर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं और मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज मंडल के अध्यक्ष हाजी मसूद शेख, उपाध्यक्ष शमीम शेख, वलीअहमद खान, आसिफ शेख, रियाज शेख, शहबाज शेख, सिराज पठान, अय्यूब खान, उस्मान खान, समीर पठान के साथ-साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी कैलाश धोंडणे, पूर्व जि.प. सदस्य अशोक इंदूरकर, नगरसेविका हेमलता नंदेश्वर, प्रो. राखी शंभरकर, प्रियंका टेम्भूर्णे, हीरा वालदे, जितेंद्र वालदे, रोहित ढवले, रमेश नंदेश्वर, स्वप्निल खोब्रागडे, राहुल खोब्रागडे, मिलिंद वालदे, राजू टेम्भूर्णे, नितेश खोब्रागडे, राहुल टेम्भूर्णे, शांतनु खोब्रागडे सहित बौद्ध एवं मुस्लिम समाज के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रुपेन्द्र सिंह सेंगर

No Previous Comments found.