मुंब्रा रेती बंदर पर कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मुंब्रा : आज दोपहर करीब 12:30 बजे मुंब्रा रेती बंदर क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कार चालक समेत किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.