मनोज जरांगेने कहा मैं मराठा आरक्षण को लेकर लड़ने के लिए तैयार हूं; सरकारने मांगा समय

छत्रपति संभाजीनगर : सरकार ने मराठा आरक्षण और अन्य मांगों के समाधान के लिए एक महीने का समय मांगा है। इससे उन्हें समय मिल गया है। मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को यहां चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इसके बाद भी समय बर्बाद करती रही तो मैं अपने समुदाय के लिए फिर से लड़ने को तैयार हूं।

धूप में उपवास करने के कारण जरंगे का स्वास्थ्य बिगड़ने पर, उन्हें शनिवार की आधी रात के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जरांगे पाटिल को 24 घंटे तक चिकित्सा निगरानी में रखा जाएगा उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जरंगे ने कहा कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ओबीसी आरक्षण में कोई बदलाव न करने की बात कह रहे हैं। हम भी यही कह रहे हैं। हालांकि, मांग यह है कि केवल उन्हीं लोगों को प्रमाण पत्र दिए जाएं जिनके रिकॉर्ड सही पाए गए हैं।

धनंजय मुंडे का 'नार्को टेस्ट' कराएं
मुझे किसने मारने का आदेश दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए। आरोपियों को कौन समर्थन दे रहा है, उन्हें सह-आरोपी क्यों नहीं बनाया गया? जरंगे पाटिल ने मांग की है कि इस मामले में धनंजय मुंडे का नार्को टेस्ट कराया जाए। इसके लिए वे स्थानीय पुलिस स्टेशन, एसपी, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से शिकायत करेंगेई
रिपोर्टर : फिरोजखान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.