वट सावित्री पूजा संपन्न:सुहागिनों ने की पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना
छत्रपती संभाजीनगर : छत्रपती संभाजीनगर जिले तथा सभी तहसील क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।
पूजा की तैयारियां रविवार से ही शुरू हो गई थीं। जिससे आसपास के बाजारों में भीड़ दिख रही थी। सोमवार की सुबह से ही महिलाएं गांवों के वट वृक्षों के नीचे जुटने लगी थीं।
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की। उन्होंने ब्राह्मणों से सत्यवान-सावित्री और यमराज की कथा सुनी तथा दान-पुण्य किया। इस दौरान महिलाओं ने कच्चा सूत लेकर वट वृक्ष की परिक्रमा की।
वही पूजा संपन्न होने पर महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर त्योहारों को बड़े उत्साह के साथ मनाया इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी व पती के दीर्घायु के लिए प्रसिद्ध बरगद के वृक्ष की पारंपरिक विधि से पूजा की और शाश्वत सौभाग्य का वरदान मांगा।इस अवसर पर बोधेगाव में सुवासिनी महिलाओं ने भवानी मंदिर क्षेत्र में स्थित बरगद के वृक्ष की सामूहिक पूजा की इस अवसर पर दिनभर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पुजारी अमोल पाठक ने बताया कि वट सावित्री पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। मान्यता है कि इसी दिन माता सावित्री ने यमराज से तर्क कर अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे।
यह पर्व फुलंब्री, बाबरा, बोधेगाव, निधोना, खामगांव, वडोद बाजार, आळंद, सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में यह पूजा श्रद्धापूर्वक की गई।
रिपोर्टर : फिरोजखान
No Previous Comments found.