अंबरनाथ-उल्हासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में
उल्हासनगर : मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज सीआर नंबर 316/26, बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दर्ज यामाहा बाइक चोरी मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में दो विधि संघर्षरत नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस उपनिरीक्षक कोबरणे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार सुभाष सूर्यवंशी, पुलिस अमलदार प्रशांत धुळे और पुलिस अमलदार अनिल घुले की टीम ने उल्हासनगर और अंबरनाथ क्षेत्र में जांच करते हुए यह कार्रवाई की।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
एलेक्स महेश हजारे (उम्र 17 वर्ष, निवासी बुवा पाड़ा, संतोष होटल के पीछे, महालक्ष्मी मंदिर के पास, अंबरनाथ)
रवि नरेश भंडारी (उम्र 17 वर्ष, निवासी भेंडी पाड़ा, कल्याण-बदलापुर रोड, अंबरनाथ पश्चिम)
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई यामाहा एफजेड 250 बाइक तथा चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा डीओ बाइक बरामद की है। जब्त किए गए दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 70,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना की है।
रिपोर्टर : साबीर शेख
No Previous Comments found.