मुंब्रा ट्रैफिक विभाग के 39 भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का तबादला

ठाणे :   सी न्यूज़ की खबर का हुआ असर  कुछ दिन पहले हमारे संवाददाता मोहम्मद सलीम ने और कुछ सोशल मीडिया वालो ने मुंब्रा ट्रैफिक के अवैध तरीके से गाड़ियों से वसूली की खबर कवर की थी हमने यातायात विभाग के वसूली बाज़ो का किया था खुलासा आज उसी के चलते इस पूरे वसूली कांड की खबर चलाई थी जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर मुंब्रा ट्रैफिक विभाग के 39 पुलिसकर्मियों का आज एक साथ तबादला कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को ठाणे पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। 

पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को  शिकायत मिली थी कि शीलफाटा पर तैनात पुलिसकर्मी भारी वाहनों से जमकर वसूली कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। उसी बिना पर आशुतोष डुंबरे ने आज सभी 39 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। आशुतोष डुंबरे अन्य आईपीएस की तुलना में अच्छे छवि वाले अधिकारी माने जाते हैं। उनके इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं। लेकिन आशुतोष डुंबरे ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. विनय कुमार राठौड़ को बक्श दिया। मुंब्रा ट्रैफिक पुलिस की तरह भिवंडी के नारपोली पुलिस की हद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ज्यादा वसूली कर रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट अगले अंक में।


 
रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.