महराजगंज:शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की मौत के मामले में आरोपी सास- ससुर भेजे गए जेल
महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र में शादी के डेढ़ माह बाद ससुराल में नवविवाहिता रेशमी यादव का फंदे से लटकता मिले शव में पुलिस ने कारवाई करते हुए मृतका के सास, ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! संवाददाता अनुसार सोमवार को नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में 21 वर्षीय नवविवाहिता रेशमी यादव अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पाकर पहुँची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई! मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने मु अ. सं. 124/26 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट दहेज प्रतिषेध अधिनियम दर्ज कर मामले में सास अमरावती पत्नी चयन यादव व ससुर चयन यादव निवासी खैराटी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! सोनौली थाना क्षेत्र के खैराटी निवासी राजकिशोर यादव की पुत्री रेशमी यादव का विवाह गत 8 मई को खैराटी निवासी दशरथ यादव के साथ हुआ था। शादी को अभी डेढ़ माह ही हुए थे। पति रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई में रहता है,घटना के समय सास-ससुर खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेली मौजूद रेशमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि जब सास-ससुर खेत से वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
रिपोर्टर : श्रवण यादव
No Previous Comments found.