सरायपाली वन विश्रामगृह में पत्रकार संघ की मासिक बैठक संपन्न

महासमुंद : आज सरायपाली स्थित वन विभाग के विश्रामगृह में छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन पत्रकार संघ का सरायपाली ब्लॉक का मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महासमुंद जिला अध्यक्ष छायाकांत भट्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार डडसेना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक की अध्यक्षता सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष विकास नंद ने की। बैठक की शुरुआत स्वर्गीय पत्रकार राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जहां सभी उपस्थित पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। बैठक में मासिक गतिविधियों, पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों तथा पत्रकार साथियों की समस्याओं और हितों पर सार्थक चर्चा की गई। संगठन की रीति-नीति और उद्देश्यों से प्रभावित होकर नगर के पत्रकार गालिब हुसैन ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जिसका सभी ने स्वागत किया। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरायपाली ब्लॉक सचिव कुणाल बरिहा, ब्लॉक प्रवक्ता योगेन्द्र साहू सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : छायाकान्त भट्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.