खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट गहराया,किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
महासमुंद : खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागबाहरा एवं पिथौरा ब्लॉक के लगभग समस्त ग्रामों में इन दिनों लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या सामने आ रही है। इससे आमजन के साथ-साथ विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, आगामी परीक्षा दिनों में लगातार बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं रबी फसल के समय किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की अत्यंत आवश्यकता होती है, लेकिन बार-बार बिजली कटने के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि मोटर पंप ठीक से नहीं चल पा रहे, जिससे फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों और किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों की आजीविका पर पड़ रहे संकट से राहत मिल सके।
जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सभापति उत्तम राणा जी ,मजदूर कर्मकार कल्याण संघ के ब्लाक अध्यक्ष डिगेश्वर देवागन जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस गिरवर साहू जी व छेत्र के किसान साथी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी।
रिपोर्टर : छायाकांत

No Previous Comments found.