MahaShivratri Special Dessert:महा शिवरात्रि के अवसर पर बनाएं शकरकंद की खीर, स्वाद जो दिल और ज़ुबां दोनों को भा जाए

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भक्तगण पूरी तरह से शिव भक्ति में लीन दिखाई देते हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं। यह दिन कपल्स के लिए भी खास माना जाता है, क्योंकि यही वह दिन है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

शिव जी को दूध से बनी चीजें प्रिय हैं। कहा जाता है कि भगवान भक्ति और भाव के भूखे होते हैं। इसलिए अगर आप इस दिन प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो बाहर की दुकान से खरीदने के बजाय घर पर ही कुछ बनाएँ। खीर हमेशा से ही सबसे लोकप्रिय विकल्प रही है, लेकिन इसे बनाने में समय लगता है। ऐसे में शकरकंद की खीर एक शानदार और आसान विकल्प है।शकरकंद सर्दियों का सीजनल फल है और शिवरात्रि पर सीजनल प्रसाद चढ़ाने की परंपरा भी है। इस महाशिवरात्रि पर अपने भोलेनाथ को घर पर बनी शकरकंद की खीर अर्पित करें। यह डेजर्ट इतना आसान है कि इसे वे लोग भी बना सकते हैं जिन्होंने कभी कुकिंग नहीं की है।

शकरकंद की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा शकरकंद
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 4 कप फुल फैट दूध
  • एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)
  • ½ कप चीनी (स्वाद अनुसार)
  • ½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कटे पिस्ता (गार्निश के लिए थोड़ा अलग रखें)
  • 2 बड़े चम्मच कटे बादाम (गार्निश के लिए अलग)
  • 2 बड़े चम्मच कटे काजू (गार्निश के लिए थोड़ा अलग)

शकरकंद की खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले शकरकंद को अच्छे से धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
  • एक पैन में 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें और गर्म होने पर इसमें कद्दूकस की हुई शकरकंद डालकर 5–6 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।
  • शकरकंद नरम होने पर इसमें दूध डालें और अच्छी तरह से उबाल आने तक पकाएं।
  • दूध उबलने लगे तो केसर के धागे डालें ताकि खीर में खुशबू और रंग आए।
  • खीर को कम आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएं। इसके बाद चीनी डालें और हरी इलायची पाउडर मिलाएं।
  • जब खीर गाढ़ी होने लगे, तो इसमें पिस्ता, बादाम और काजू डालकर 1–2 मिनट और पकाएं।

खीर परोसने का तरीका

  • खीर को एक बाउल में निकालें और बचे हुए पिस्ता, बादाम, काजू से गार्निश करें।
  • इसे भोग के रूप में शिव जी को अर्पित करें और फिर परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रसाद के रूप में साझा करें।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि शकरकंद की खीर व्रत करने वाले लोग भी खा सकते हैं क्योंकि यह फलाहारी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.