Mahi and Jay Love Story: सीक्रेट वेडिंग से तलाक तक… 14 साल पहले ऐसे शुरू हुई थी माही विज और जय भानुशाली की लव स्टोरी

टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों लंबे समय तक अपने करीब संबंध के लिए जाने जाते थे, इसलिए यह खबर उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली है। पहले भी उनके तलाक को लेकर अफवाहें उड़ चुकी थीं, जिन्हें दोनों ने खारिज कर दिया था। लेकिन अब जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर अपनी सेपरेशन की घोषणा की और माही विज के लिए एक भावनात्मक संदेश भी साझा किया है।
 
जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जीवन के सफर में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन इसके बावजूद वे एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि शांति, तरक्की, करुणा और इंसानियत हमेशा उनके जीवन के मूल सिद्धांत रहे हैं। अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए वे हमेशा बेस्ट पैरेंट्स बनने की कोशिश करेंगे और उनके लिए ऐसे फैसले मिलकर लेंगे जो बच्चों के भले और हित में हों।
 
हमने नाटक नहीं शांति का मार्ग चुना
 
जय ने आगे लिखा कि भले ही वे अलग हो रहे हैं, इस जुदाई में कोई दोषी नहीं है और इसमें कोई नकारात्मक भावना शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का भ्रम या अफवाह फैलाने से पहले यह समझ लें कि उन्होंने इसे नाटक नहीं बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से संभाला है। वे पहले की तरह दोस्त बने रहेंगे और हमेशा एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखेंगे।
 
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे एक्स-कपल?
 
जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में शादी की थी। 2017 में उन्होंने राजवीर और खुशी नाम के दो बच्चों को गोद लिया, जबकि 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। अब शादी के 15 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन अपने बच्चों के लिए को-पैरेंटिंग जारी रखेंगे। माही विज ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही संदेश साझा किया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जय भानुशाली वर्तमान में “हम रहें ना रहें हम” नाम के टीवी शो का हिस्सा हैं, जबकि माही विज “सहर होने को है” नाम के सीरियल में काम कर रही हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.