सिसवा में व्यापारी सम्मेलन - उत्पीड़न को लेकर गरजे व्यापारी, हितों की लड़ाई लड़ने का दोहराया सकंल्प

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को सिसवा नगरपालिका के सेनानी नगर वार्ड में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने भामाशाह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नगर अधिवक्ता गोविंद सोनी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकता पर बल दिया। सिसवा नगर के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को जिला पदाधिकारियों के सामने रखा सम्मेलन में वक्ताओं ने व्यापारियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी विभाग में व्यापारियों का आर्थिक या मानसिक शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में महराजगंज, फरेंदा, निचलौल और घुघली के व्यापारियों ने भाग लिया। इनमें जयप्रकाश भालोटिया, वैष्णो सोनी, हरिराम भालोटिया, शिव सोनी, धर्मवीर सोनी, योगेश जायसवाल, बाबूलाल अग्रवाल, शिव सोनी, योगेश जायसवाल, जयराम मोदनवाल, राधेश्याम सिंह, विजय रौनियर, रोशन लाल वर्मा, विजय वर्मा, दिनेश सोनी, बच्चन लाल गोंड, संदीप सोनी, सूरज वर्मा, कमलेश अग्रवाल सहित महराजगंज, फरेंदा, निचलौल के व्यापारियों ने शिरकत किया।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.