सिसवा में भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी सिसवा विधानसभा द्वारा शुक्रवार को सिसवा मंडल की तिरंगा यात्रा के संबंध में एक कार्यशाला बैठक का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और तिरंगा यात्रा को लेकर पार्टी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाना है और शाम को उसे सम्मान के साथ उतारा जाना चाहिए। इसके साथ ही किसी शहीद स्मारक की साफ-सफाई करना अथवा शहीद परिवारों को सम्मानित करना भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद स्मारक से शुरू होकर लगभग दो किलोमीटर की तिरंगा यात्रा पैदल चलकर आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ता तिरंगा लेकर भाग लेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगवाएं और शाम को उसे ससम्मान उतारें। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री धर्मनाथ खरवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, नागेन्द्र मल्ल, राकेश कन्नौजिया, मंडल महामंत्री राजू सिंह, रामेश्वर जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष राममिलन गुप्ता, सुनील पाठक, राकेश दुबे, हरिकिशुन कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, पिंटू गुप्ता, श्रीराम शाही, प्रमे निषाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.