एस.के.एस.डी. स्कूल भुजौली में शुरू हुई दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता

महराजगंज : नगर पालिका अध्यक्ष शकुन्तला जायसवाल ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित एस.के.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुजौली के खेल मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला जायसवाल ने मशाल जलाकर एवं झंडा फहराकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन हुई विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग (बालक) के 50 मीटर दौड़ में दीपु (पिपरा बाजार) प्रथम और अमन (बीजापार) द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रतिमा (बीजापार) दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में खुर्शीद (मधवलिया) प्रथम तथा मिन्हाज (सोहता टोला) द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में शीतल (सोहता टोला) ने पहला और प्रतिमा (बीजापार) ने दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आकाश और मंजेश (दोनों पिपरा बाजार) ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में नंदिनी (बीजापार) प्रथम और अमीषा (पिपरा बाजार) द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में राबिया और अंजली (दोनों पिपरा बाजार) ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल ‘सरस’ ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बैजनाथ सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सतेंद्र मिश्र, अरुण सिंह, नंदू गुप्ता, पूनम मल्ल, सुजाता यादव, प्रीति, बेचू प्रसाद, लालबिहारी, होशीला चौरसिया, धीरज शाही, महावीर सिंह, खेल शिक्षक पंकज सिंह,अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.