आज सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाएंगी थाईलैंड की रानी

महराजगंज: थाई बुद्धबिहार 960 के प्रवक्ता सोनौली थाईलैंड की क्वीन चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी आगामी आज 29 जनवरी को सोनौली होते हुए लुंबिनी जाएंगी। वे 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर 28 जनवरी को कुशीनगर आ गई हैं। अपनी धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन क्वीन आज पहले कुशीनगर के ही महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर जाएंगी। वहां बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व भारत-थाईलैंड के मध्य मैत्री पूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष पूजा करेंगी। इसके बाद वह रामाभार स्तूप का पूजन वंदन कर सोनौली के रास्ते लुंबिनी (नेपाल) जाएंगी। क्वीन के सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाने को लेकर तैयारियां पुली हो गई हैं। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दिया गया है। फ्रा बोधिविदेसवजराथाडा ( फ्रा रंगसीत सोंगसृ ) प्रवक्ता थाई बुद्धबिहार 960 सोनौली ने कहा आज रानी का 960 थाई बुद्ध बिहार मे कार्यक्रम हैँ जिस को लेकर तैयारी पुरी की गई हैँ, थाई बुद्ध को दुल्हन की तरह सजाया गया है , रानी का कार्यकर्म निजी हैँ जिस कारण उस दिन कार्यकर्म के दौरान 960 मे किसी बाहरी की इंट्री सुरक्षा कारणों से नहीं होगी। ............................ रिपोर्टर- अंगद शर्मा ,ब्यूरो प्रभारी महराजगंज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.