सड़क हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत , मचा हड़कंप , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। यह हादसा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा मंदिर के पास करीब सुबह 10:45 बजे हुआ।बताया जा रहा है कि अमरपुरवा वार्ड नंबर 21 निवासी राजू 58 वर्ष अपने पुत्र हरिश्चंद्र के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। गंभीर हालत में हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
REPORT BY- ARUNESH GUPTA


No Previous Comments found.