कोल्हुई पीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,गदंगी देख जताई नाराजगी...
महराजगंज:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई पर रविवार को अचानक सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद के आने से अस्पताल कर्मी अलर्ट मोड पर आ गए।अस्पताल पर पहुँचे सीएमओ ने ओपीडी,स्टोर रूम,एलटी रूम, प्रसव कक्ष और वैक्सीन का निरीक्षण किया ।उपस्थित डॉक्टरों को निर्देश दिया कि उपलब्ध दवा का अधिक से अधिक मरीजों को दिया जाए।आने वाले मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए।बाहर की दवा लिखने पर कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।वैक्सीन कक्ष में निरीक्षण के दौरान एएनएम को निर्देश दिया कि समय से गर्भवती महिलाओं को टिका लगाए और जरूरी आयरन कैल्शियम देते रहे।बच्चों के टीकाकरण में कोई लापरवाही न बरतें।तत्पश्चात परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि अस्पताल परिसर में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।जिसको लेकर सफाई कर्मियो के खिलाफ कार्यवाई करने की चेतावनी दिया।अस्पताल के दक्षिण में कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण को देख डॉक्टर को चेतावनी दिया कि तत्काल तार लगवा कर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराए।रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता को देखने के बाद कहा कि कोई भी रैबीज का मामला आये तो तत्काल उसको सुविधा प्रदान की जाए।इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।अस्पताल के डेवलपमेंट और एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर सीएमओ ने बताया कि कायाकल्प के लिए एस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।डॉक्टर की नियुक्ति के लिए भी प्रयास किये जा रहे है।इस दौरान डीपीएम डॉ नीरज कुमार सिंह,फार्मसिष्ट डॉ राजकुमार चौधरी, डॉ असरार अहमद,एएनएम सुधा सिंह व अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

No Previous Comments found.