कोल्हुई:मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल ...
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा में स्थित
मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 फरवरी को सुबह
10 बजे से शुरू किया जाएगा ।स्वास्थ्य शिविर में देश के बड़े अस्पताल मेदान्ता गुड़गांव एम्स के अनुभवी डाक्टरों द्वारा चिकित्सा परामर्श एंव दवा इलाज हेतु नि:शुल्क सेवाए दी जाएगी। साथ ही हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग और सामान्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मैनेजर ई0 समीर अधमी ने बताया की
लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए शिविर के अन्तर्गत लोगों का इलाज किया जाएगा और नि:शुल्क दवा वितरण किया जाएगा जिसमें सर्वसमाज के लोगों लाभ मिल सके और स्वास्थ्य बेहतर रहे ।


No Previous Comments found.