महाराजगंज में प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूद कर युवक युवती ने दे दी जान , मोहब्बत में पागल ये जोड़ी ने उठाया खौफनाक कदम, युवती की इसी महिने में कही तय हुआ था शादी

महाराजगंज में एक दिलदहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है । नौतनवा थाना क्षेत्र के महुआरी ढाले के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने एक युवक और युवती ने कूद कर आत्महत्या कर ली । दोनों ने एक साथ अपनी जीवन-लीला समाप्त कर दी जिससे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच में जुट गई है वहीं मृतक युवक की पहचान गोली वरूण पुत्र विश्वनाथ 21 वर्ष ग्राम गुजरवलिया शंकर मिश्र थाना कोल्हुई और लड़की की पहचान सरिता भारती उम्र 20 वर्ष नईकोट थाना नौतनवा के रूप में हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस 15106 अभी भागीरथपुर स्टेशन से आगे महुआरी ढाले के पास पहुंची हुई थी इसी दौरान एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में ट्रेन के सामने कूद गए । ट्रेन हादसे की घटना के बाद युवक और युवती के शरीर के चिथड़े उड़ गए । एकाएक हुई इस घटना के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने पूरी जानकारी आरपीएफ फरेंदा को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची नौतनवा और कोल्हुई पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच पड़ताल में जुट गई है । इस दुखद घटना के बाद मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों को कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे युवक और युवती ने जान दे दी। बताया जा रहा है की युवती की शादी इसी माह में कही और तय था मोहब्बत में पागल दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया जिसमें दोनो की मौत हो गई । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक युवती की दर्दनाक मौत हुई है। दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.